सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का दिया संदेश
________________
विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया
________________
नुक्कड़ नाटक, भाषण, नशामुक्ति शपथ, वृक्षारोपण एवं श्रमदान में विद्यार्थियों ने लिया भाग
________________
खरगोन 24 सितंबर 2026। शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्री पी.एस. रावत एवं सुश्री शिवांगी निराले द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन एवं सुश्री तृप्ति जायसवाल द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी गीत “हम होंगे कामयाब” से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण एवं कविताओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं युवा सहभागिता का संदेश दिया। एलएल.बी. प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई।
इस अवसर पर सुश्री तृप्ति सोनी ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकगण को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण एवं श्रमदान भी किया गया। पौधारोपण की तैयारी एवं संचालन क्रीड़ा अधिकारी श्री सत्यम निंगवाल, सुश्री तृप्ति सोनी एवं श्री चंद्रभान त्रिवेदी द्वारा किया गया। पौधारोपण एवं परिसर में श्रमदान में ग्रंथपाल श्री पी.एस. जामरा, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री शिवांगी निराले ने किया तथा अंत में श्री पी.एस. रावत ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री राजेश बालके, श्री प्रकाश बघेल, श्री महेश कलमे, श्री सदाशिव कलमे, श्री सिद्धिक खान सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान