गोहपारु: सरहिट गांव के पास मवेशियों से भरा एक ट्रक पलटा, एक मवेशी की हुई मौत व अन्य घायल
जिले के गोहपारु थाना अंतर्गत ग्राम सरिहट के पास मवेशियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक मवेशी की मौत हो गई जबकि अन्य मवेशी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक में सवार चालक समेत सभी लोग फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।