गोहपारु: पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने 62 नग मवेशी से भरे 2 ट्रक व 1 बोलेरो को गोहपारू बस स्टैंड तिराहा से पकड़ा
गोहपारू थाना क्षेत्र के बस स्टैंड तिराहाे से पुलिस ने दो ट्रक व एक बोलेरो से 62 नग मवेशियों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है। पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर की है। 10 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।