गोहपारु: ग्राम पंचायत हर्रहाटोला में निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत
केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शहडोल ज़िले की ग्राम पंचायत हर्रहाटोला में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' निकाली गई। इस दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से हितलाभ का वितरण किया गया। मौके पर अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।