गोहपारु: वन परिक्षेत्र गोहपारू अंतर्गत पैलवाह गाँव में हरे वृक्षों की हो रही कटाई,
ग्रामीणों ने वन मंडला अधिकारी से की शिकायत
शहडोल जिले के गोहपारू वन परिक्षेत्र अंतर्गत पैलवाह गांव में लगातार हरे भरे वृक्षों की कटाई हो रही है, जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने वन मंडला अधिकारी से की है, शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पैलवाह गांव एवं जंगल में लगे हरे वृक्षों की कटाई वन माफियाओं के द्वारा की जा रही है, जिसके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात ग्रामीणों ने शिकायत में कही है।