गोहपारु: सोहागपुर: रीवा मार्ग पर एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध गोहपारू पुलिस ने मामला की दर्ज बुधवार को दी जानकारी
शहडोल जिले के गोहपारु पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि, रीवा मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 16 सीजी 4781 के चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने पर,एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिस पर पुलिस ने बोलेरो वाहन के चालक के विरुद्ध धारा 304 ए, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि इस घटना में राकेश सिंह निवासी मोहतरा की मौत हो गई है।