बटियागढ़: मगरोंन गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल, सिविल अस्पताल हटा में इलाज जारी
मगरोंन थाना क्षेत्र के मगरोंन गांव के पास एक महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई,घायल महिला सीमा पति राजेश लोधी उम्र 40 वर्ष को इलाज़ के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया,बताया जा रहा महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से निमरमुंडा गांव जा रही थी तभी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हुई और महिला उछलकर चलती बाइक से गिर गई और हादसा हो गया