बटियागढ़: नीमन तिराहे पर ट्रक ने गौवंशो को कुचला. संगठन सदस्यों ने ट्रक पकडकर बटियागढ़ थाना पुलिस को मौके पर बुलाया
बटियागढ़ छतरपुर मार्ग पर नीमन तिराहे पर देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर बैठे करीब 7 गौवंशो को कुचल दिया,हादसे में करीब 5 गौवंशो की दुःखद मौत हो गई,जबकि अन्य मबेशी घायल हुए,घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला,घटना की जानकारी पर भगवती मानव कल्याण सन्गठन सदस्यों ने पीछा करते हुए हटा नाका के पास पकड़कर बटियागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी,