बटियागढ़: हरदूटोला के पास अनियंत्रित हुई जननी गाड़ी,सड़क से उतरी,पायलट सुरक्षित, रजपुरा थाना क्षेत्र की घटना
बटियागढ़ ब्लाक के हरदू टोला गांव में शुक्रवार सुबह एक जननी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई,हादसे में जननी वाहन का पायलट बाल बाल बचा,जननी वाहन बटियागढ़ क्षेत्र की बताई जा रही गनीमत रही घटना के समय जननी वाहन में कोई महिला मरीज नहीं थी,घटना रजपुरा थाना क्षेत्र में होना बताई गई,जननी वाहन हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई,घटना का वीडियो वायरल हुआ