बटियागढ़: बड़ी चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार 3 लोग हुए घायल, लाए गए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बटियागढ़ छतरपुर मार्ग पर बड़ी चढ़ाई पर बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिर गए,घटना की सूचना पर 108 सेवा मौके पर पँहुची और तीनों घायलो को इलाज़ के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,घायलो में एक की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया,घायलो जनकसिंह पिता भोपाल सिंह उम्र 25 वर्ष, सुम्मेर सिंह और शंकर सिंह शामिल हैं।