राजापाकर: राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर एवं मीरपुर पतांढ पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन
मंगलवार को 3 बजे दिन में सम्पन्न सहयोग शिविर में रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत एवं मीरपुर पतांढ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सैंकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित हुए। सभी ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। इस प्रकार दोनों पंचायत से कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 20 आवेदन को मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।