सदर: बीएचयू में मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 50 प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण-पत्र
Sadar, Varanasi | Oct 17, 2026 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र में आयोजित ‘मेहंदी प्रशिक्षण-बेसिक से ब्राइडल’ कार्यक्रम का 17 अक्टूबर को समापन हुआ। 21 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले प्रशिक्षण में 50 महिलाओं एवं छात्राओं ने भाग लिया।