कसिया: सपहा दुकान से घर के लिए निकला युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं. 3 नौकटोला निवासी 22 वर्षीय युवक राजू यादव सपहा चौराहे स्थित दुकान से शुक्रवार को घर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुँचा। परिजनों ने युवक की बहुत तलाश की, रिश्तेदारों से जानकारी ली जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजन कसया थाने पहुँच पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किये है।