कसिया: अमवा श्री दुबे में सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, चार लोगों ने किया था कब्जा
कसया तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र के गांव अमवा श्रीदुबे में खलिहान व बजंर के जमीन पर चार लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर अस्थाई निर्माण करा लिया था। जिसपर तहसील प्रशासन के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की टीम नायब तहसीलदार संदीप कुमार के साथ मौके पर पहुँचकर बोल्डोजर की कार्रवाई की है।