कसिया: कसया सीएचसी में लगे सीसीटीवी का फुटेज वायरल, मृतक को बाइक से अस्पताल छोड़ गए थे अज्ञात लोग
सीएचसी कसया में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज तेजी से वायरल हो रहा। जिले लेकर यह कहा जा रहा कि बुधवार की देर रात दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक घायल व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने जब मृत व्यक्ति को लाने वाले की तलाश किया गया तो दोनों परिसर से फरार हो गए थे। कसया पुलिस जांच शुरू कर दी है।