कसिया: कुशीनगर एयरपोर्ट मार्ग पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल, अवैध तमंचा व अन्य सामग्री बरामद
कसया थाना के कुशीनगर एअरपोर्ट मार्ग पर कुशीनगर पुलिस व पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गयी।पुलिस के जवावी कार्रवाई में एक पशु तस्कर मकसूद पुत्र सुभान निवासी पुरखास थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके से एक पिकअप, 06 राशी गोवंश, एक अवैध तमंचा, कारतूस, लकड़ी का ठीहा, बांका व 400 रुपये नकद बरामद किया है।