कसिया: गांगीटीकर में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को बोलेरो से कुचला, 4 घायल, 1 गंभीर, मौके पर पहुँची पुलिस
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव गांगीटीकर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। श्रीराम सिंह और चंद्रदेव तिवारी के बीच सीलिंग की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।श्रीराम सिंह जब विवादित जमीन पर नींव डालकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, तब दूसरे पक्ष ने विरोध किया। एक पक्ष ने बोलेरो से दूसरे पक्ष के लोगों को कुचल दिया। 4 घायलों में 1 की स्थित नाजुक है