गावां: गायत्री परिवार ने प्रज्ञापीठ पिहरा में मासिक बैठक का आयोजन किया
Gawan, Giridih | Dec 1, 2025 गावां प्रखंड अंतर्गत पीहरा में सोमवार की दोपहर बारह बजे मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले माह के कार्यक्रम का लेखा जोखा और अगले महीने के कार्यक्रम का निर्धारण किया गया, सभी सत्रह पंचायतों में माता जी जन्मशताब्दी संदेश पहुंचाने हेतु जन-जागरूकता प्रतीक संदेश रैली निकालने।