गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना पुलिस ने लड़की को जबरन कमरे में खींचकर छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना भोजपुर पुलिस टीम ने लड़की को जबरन कमरे में खींचकर उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले दीपांशु नाम के शातिर अभियुक्त को भोजपुर गेट से रविवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते साल 31 दिसंबर को वादिया की ओर से तहरीर दी गई थी।