गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के CDO अभिनव गोपाल ने कपास एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषि प्रसंस्करण यूनिट का किया निरीक्षण
गाजियाबाद के CDO यानी मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के द्वारा शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित कपास एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कृषि प्रसंस्करण से संबंधित यूनिट का स्थल निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के साथ कई बड़े अफसर मौजूद रहे।