गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में 1 फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कौशांबी पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले अफसर नाम के शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे आनन्द बिहार बॉर्डर बैरियर के पास थाना कौशाम्बी से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अफसर के विरुद्ध धारा 363 में धारा 376 व 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम की बढ़ौतरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।