गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने छिनैती की घटनाएं करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल फोन बरामद
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले 32 वर्षीय नदीम नाम के शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब 5 बजे चौकी क्षेत्र लालबाग से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाईल फोन व कुल 16800 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल बरामद हुई है।