गाज़ियाबाद: मुरादनगर के शमशान घाट परिसर में ओवरहेड पानी की टंकी की गिरी शटरिंग, मलबे में 1 दर्जन से अधिक मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
गाजियाबाद के मुरादनगर की उखलारसी कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के मांबा मार्ग स्थित श्मशान घाट परिसर में ओवरहेड पानी की टंकी की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 1 दर्जन से ज्यादा मजदूरों मलबे में दब गए हैं, ये मजदूर मिट्टी औऱ बांसों के बीच में फंसे हुए हैं।