पोड़ैयाहाट: सूरज मंडल इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट का नाम बदलने पर विरोध शुरू, ग्रामीणों ने बताया राजनैतिक षड्यंत्र
सूरज मंडल इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट का नाम बदलने पर विरोध शुरू हो गया है ।सोमवार को अगियामोड़ मे ग्रामीणों ने राजनैतिक साजिश बताया है।बताते चलें कि साल 1985 में पोड़ैयाहाट में जनसहयोग से इंटर कॉलेज की स्थापना हुई थी। इसमेंतत्कालीन विधायक सह झारखंड स्वशासी परिषद के मुखिया सूरज मंडल की सक्रिय भूमिका रही थी।