गांगड़तलाई: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांगड़तलाई में उत्तम आकिंचन धर्म का मनाया गया
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिरजी गांगड़तलाई में दसलक्षण महापर्व के नवें दिवस गुरुवार को उत्तम आकिंचन धर्म श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रात:काल मंदिरजी में भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य नतांश अंकित शाह परिवार को मिला। प्रथम शांतिधारा निकुंज विमल शाह परिवार की ओर से तथा पांडुकशिला पर शांतिधारा सुधीर चंद्रकांत सेठ ने की।