सोरांव: मऊआइमा इलाके के सरपताही नहर समीप मोबाइल टॉवर में चोरी का असफल प्रयास, वीडियो हुआ वायरल
मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित सरपताही नहर के पास एक मोबाइल टावर पर शनिवार तड़के चोरी का प्रयास विफल हो गया। अलार्म बजने के बाद कर्मचारी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे, जिससे चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और फरार हो गए।इंडस टावर की साइट संख्या 3351895 (LKP-05) पर 20 जून 2026 की रात लगभग 1:25 बजे फायर एवं स्मोक अलार्म सक्रिय हुआ।