नदबई: नदबई में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, निर्वाचन प्रकोष्ठों की बैठक में व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की घोषणा के बाद प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहप्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव से जुड़ी तैयारियों और जिम्मेदारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।