चूरू: देपालसर रोड़ पर जेसीबी की टक्कर से बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Jan 14, 2025 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में देपालसर रोड पर एक जेसीबी और बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो जबकि गम्भीर घायल को हायर सेंटर रैफर किया गया। रतननगर पुलिस ने मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।