चूरू: दूधवाखारा के पास बाइक और कार की भिड़ंत में 2 लड़के हुए घायल, इलाज हेतु लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Jan 14, 2025 चूरू के दूधवाखारा के पास मंगलवार को बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गांव भामासी के दो लड़के घायल हो गए। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।