चूरू: ब्रह्मनगर के लोगों ने एनएच 52 पर सर्विस रोड के निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Churu, Churu | Jan 13, 2025 चूरू के नेशनल हाईवे 52 पर सर्विस रोड़ की मांग को लेकर सोमवार को गांव ब्रह्मनगर के लोगों ने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन दिया। गांव के विष्णु शर्मा ने बताया कि गांव ब्रहमनगर एनएच 52 से लिंक है। एनएच 52 पर दांयी तरफ लिंक है। जो अपने आप में ब्लैक स्पॉट है, जहां दुर्घटना होनें की संभावना बनी रहती है।