चूरू: इंसानियत एकता सेवा समिति ने चूरू में अनूठी पहल की, दुपहिया वाहन चालकों को चाईनीज मांझे से बचने के लिए वितरित किए मफलर
Churu, Churu | Jan 13, 2025 इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से सोमवार को चाईनीज मांझे से बचाव के लिये एक अनूठी पहल की गई। शाम 4 बजे के करीब समिति के पदाधिकारियों ने चाइनीज मांझे से प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए दुपहिया वाहन चालकों को मफलर वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अकबर खान ने की। समिति की ओर से शहर के लोहिया कॉलेज के पास सेवा दी गई।