चूरू: शहर के वार्ड संख्या-20 में पतंग उड़ाते समय दो मंजिला छत से गिरा युवक, गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Jan 14, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 20 में मंगलवार को पतंग उड़ाते हुए 20 वर्षीय युवक दो मंजिला छत से गिरकर घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट आयी। परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।