चूरू: शहर के जीके मॉल स्थित रॉयल स्पा सेंटर से पुलिस ने 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को संदिग्ध हालत में पकड़ा
Churu, Churu | Jan 14, 2025 चूरू के जीके मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के खेल का कालिका टीम और कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस की कार्यवाही के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एएसपी कृष्णा की अगुवाई में टीम ने यहां पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को संदिग्ध हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया।