शिवपुरी नगर: ठाकुरबाबा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से ठकुरपुरा के मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी बस स्टैंड के पीछे स्थित ठाकुरबाबा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में कार्यरत मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय नरेश जाटव पुत्र गोपाल जाटव निवासी ठकुरपुरा के रूप में हुई है। नरेश जाटव ठाकुर बाबा कॉलोनी में एक मकान में पुट्ठी का कार्य कर रहा था।