शिवपुरी नगर: इंद्रा कॉलोनी में वार्ड 27 की भाजपा पार्षद सुमन बाथम और एक महिला आग से झुलसी, कारण अज्ञात
शहर के वार्ड क्रमांक 27 की भाजपा महिला पार्षद सुमन बाथम के घर आज बुधवार सुबह 11 बजे एक सनसनीखेज घटना घटित हुई। यहां न्यू दर्पण कॉलोनी निवासी महिला रानी नामदेव पार्षद सुमन बाथम के घर पहुंची, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान अचानक रानी नामदेव की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। आग की चपेट में पार्षद सुमन बाथम भी आ गईं।