शिवपुरी नगर: चकरामपुर में हुए नरसंहार मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर युवक ने एसपी से लगाई गुहार
चकरामपुर गांव के रहने वाले भोला भदौरिया पुत्र स्व मुन्ना भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया की 17 नवंबर 2023 में कुशवाह परिवार और भदौरिया परिवार में नरसंहार हो गया था। जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई। वही नरसंहार का एक आरोपी फरार था। जो अब आए दिन गांव में आ रहा है। पर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार नही किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उसने एसपी से की है