शिवपुरी नगर: शेरगढ़ तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर, 1 महिला की मौत, 4 घायल
नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ तिराहा पर दो बाईकों की जोरदार भिंडत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वही दूसरी बाइक पर सवार उत्तम जाटव पुत्र हीरालाल और उसका भाई मनीराम और पत्नी सोनम एवं 6 वर्षीय बेटा दिशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। जो नरवर शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर कोंडर थाना अमोला जा रहे थे। घायलों का ज़िला अस्पताल में ईलाज जारी है।