शिवपुरी नगर: शिवपुरी: जिला अस्पताल में फौजी के नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
शिवपुरी जिले के जिला अस्पताल में बुधवार सुबह एक फौजी के परिवार के नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पहले ही इलाज में लापरवाही की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर की गई थी, जिसके बाद नाराज स्टाफ ने जानबूझकर बच्चे के इलाज में ढिलाई बरती, जिससे उसकी जान चली गई।