कोंडागांव: जिला कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दीपावली के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को 1 बजे समय-सीमा के बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आगामी दीपावली पर्व के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने कहा गया है।