बडोनी: ग्राम नयाखेड़ा से नाबालिग किशोरी का अपहरण, बसई पुलिस ने संदेही युवक पर मामला दर्ज किया
Badoni, Datia | Sep 24, 2024 ग्राम नयाखेड़ा से नाबालिग किशोरी को एक युवक के द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर नाबालिग किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर बसई पुलिस ने संदेही युवक पर मामला दर्ज किया है। वहीं मंगलवार की रात्रि में 09 बजे बसई पुलिस ने बताया कि ग्राम नयाखेड़ा निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।