बडोनी: बसई पुलिस ने सतलोन के मौजे से शराब की तस्करी करते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार, 51 पैकेट शराब व एक लोडिंग वाहन जब्त
Badoni, Datia | Sep 21, 2024 बसई पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक युवक ग्राम सतलोन के मौजे से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 51 पैकेट अवैध शराब व एक लोडिंग वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया है। शुक्रवार की शाम 06 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक दीपक अहिरवार को गिरफ्तार कर एक लोडिंग वाहन व 2550 रुपये कीमत की 51 पैकेट अवैध शराब जब्त की है।