बडोनी: ग्राम सलैया पमार में युवक के साथ 2 लोगों ने की मारपीट, जिगना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Sep 18, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया पमार में एक युवक के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर जातिगत गालियां देकर अपमानित किया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने 02 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बुधवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक किशनआदिवासी के साथ मामूली विवाद पर आरोपी नारायण कुशवाहा और सुल्तान कुशवाहा ने मारपीट कर दी और जातिगत गालियां देकर अपमानित किया।