बडोनी: ग्राम सिजौरा में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक के साथ 5 लोगों ने की मारपीट, बड़ोनी पुलिस ने दर्ज किया मामला
Badoni, Datia | Sep 22, 2024 ग्राम सिजोरा में एक युवक के साथ 05 लोगों ने मारपीट कर दी।जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने 05 लोगों पर मामला दर्ज किया है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक कल्यान पुत्र रामकिशुन रावत से आरोपी करन सिंह यादव ने शराब के लिए रुपये मांगे, जब पीड़ित ने उसे रुपये नही दिए तो आरोपी ने अपने अन्य 04 के साथ मिलकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया।