पटियाली: भरगैन की गोल्ड मेडलिस्ट कहकशां को सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने दी बधाई
पटियाली। भरगैन की बेटी पठान कहकशां मुश्ताक अहमद खान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एमएस यूनिवर्सिटी, वडोदरा में गोल्ड मेडल दिए जाने पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बधाई दी। कहकशां ने BSW में विश्वविद्यालय में टॉप किया है। गांधी ने कहा कि कहकशां ने मेहनत और प्रतिभा से कासगंज का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।