बक्सर: अपराध रोकने के लिए पुलिस ने जिले में चलाया रोको-टोको अभियान, 22 गिरफ्तार, 86,500 रुपये जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Mar 5, 2025 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जारी है. इस क्रम में मंगलवार को पूरे दिन एवं मंगलवार बुधवार दरमियांनी रात को अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत विभिन्न मामलों में कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ हैं वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में 86500 का जुर्माना वसूल किया गया है.