बक्सर: डीएम ने बुनियादी विद्यालय में छात्रों को कृमि मुक्ति दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया
Buxar, Buxar | Mar 4, 2025 बक्सर जिले के एक से 19 साल तक के बच्चों को कृमि से बचाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया. इसका विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जिला मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय में स्कूली बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर एवं कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वलित कर की.