बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट से तीन बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, शराब और बाइक जब्त
Buxar, Buxar | Mar 5, 2025 बक्सर वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग को सफलता हाथ लगी है. जिसमें एक बाइक सवार तस्कर को बुधवार को लगभग 2:00 बजे अपराह्न में तीन बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. यह सफलता उत्पाद विभाग द्वारा नियमित जांच के तहत जांच के दौरान मिली है. जानकारी के अनुसार यूपी से युवक शराब लेकर बक्सर की ओर वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु के रास्ते आ रहा था.