बक्सर: रामरेखा घाट पर 108 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ और विराट पुस्तक मेला शुरू, जलभरी और शोभायात्रा के साथ
Buxar, Buxar | Mar 4, 2025 नगर के आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ सह विराट पुस्तक मेला कलश शोभायात्रा के साथ मंगलवार को शुरू हो गया. कलश यात्रा आईटीआई परिसर से मंगलवार को निकाली गई. नगर भ्रमण एवं जलभरी के बाद संध्या समय में प्रवचन के साथ विधिवत कार्यक्रम शुरू हो गया.