बक्सर: बक्सर स्टेशन और अन्य जगहों से 47.535 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 4, 2025 मंगलवार को दिन में विभिन्न समय अंतरालों पर बक्सर व डुमरांव स्टेशन के पास अलग-अलग ट्रेनों से 47.535 लीटर शराब बरामद की गई है. बक्सर रेलवे स्टेशन पर खड़ी डीडीयू-पटना सवारी गाड़ी से लावारिश हालत में पड़े ब्लू रंग के पिट्ठू बैग बरामद किया गया. बैग की तलाशी में 21.195 लीटर शराब बरामद हुई. इस मामले में रेल पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है.