पंचपहाड़ी में प्रेमी-प्रेमिका से लूट, 6 घंटे में तीन बदमाश गिरफ्तार...
जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के पंचपहाड़ी मंदिर के पास सुनसान जगह पर बैठे प्रेमी-प्रेमिका को तीन बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर दोनों के मोबाइल, पर्स, चांदी का कड़ा और मोटरसाइकिल लूट ली।
घटना की सूचना मिलते ही सोनो पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, दोनों मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र यादव, परवेज अंसारी और बजरंगी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य रोड क्राइम की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
#परिवर्तनबिहारन्यूज़ #Jamui #जमुई #Sono #सोनो #CrimeNews #जमुई_पुलिस #PoliceAction #BreakingNews #BiharNews #CrimeNewsJamui #पंचपहाड़ी #लूटकांड #बदमाश_गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 23, 2026